ईरान पर अमेरिकी-इस्राइली हमलों में अब तक 1,444 की मौत
नई दिल्ली, 13 मार्च - ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से ईरान पर अमेरिकी-इस्राइली हमलों में कम से कम 1,444 लोग मारे गए हैं और 18,551 लोग घायल हुए हैं।
तीन भारतीय नाविक की मौत; एक भारतीय ध्वज वाला जहाज सुरक्षित होर्मुज से पार हुआ
भात सरकार ने शुक्रवार को पुष्टि की कि खाड़ी युद्ध के बीच एक भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर गया, जबकि 27 अन्य अभी भी संघर्षग्रस्त जलक्षेत्र में फंसे हुए हैं। सरकार ने बताया कि युद्ध जारी है और इस दौरान तीन भारतीय नाविक मारे गए हैं और एक अभी भी लापता है। सरकार ने यह भी बताया कि इन जहाजों पर 700 से अधिक नाविक सवार हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य, जो फारस की खाड़ी को वैश्विक बाजारों से जोड़ता है, बढ़ते तनाव के कारण सरकारों और जहाजरानी कंपनियों के लिए चिंता का केंद्र बन गया है।
युद्ध के कारण इंडोनेशिया में होने वाला D8 शिखर सम्मेलन स्थगित
ईरान समेत आठ प्रमुख मुस्लिम विकासशील देशों का शिखर सम्मेलन, जो अगले महीने जकार्ता में होना था, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण स्थगित कर दिया गया है। डी-8 आर्थिक सहयोग संगठन, जिसमें बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, ईरान, मलेशिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान और तुर्किये शामिल हैं, की स्थापना 1997 में दक्षिण-पूर्व एशिया से लेकर अफ्रीका तक फैले देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए की गई थी। अजरबैजान 2025 में इस संगठन में शामिल हुआ। विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी त्रि थारयात ने बताया कि सम्मेलन की नई तारीख पर अभी चर्चा नहीं हुई है। यह सम्मेलन 13-15 अप्रैल को आयोजित होने वाला था।

