हमारा तेल मुख्य रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आता है - विक्रमादित्य सिंह
दिल्ली, 10 मार्च - LPG वाणिज्यिक सिलेंडर की कमी पर हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ये पूरी घटना मानव रचित आपदा है। जिस तरीके की घटना पश्चिम एशिया में हो रही है वो चीजें हमें बहुत समय से दिख रही थी। हमारा तेल मुख्य रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आता है। वहां ईरान ने ब्लॉक किया हुआ है उससे लग रहा था कि हमारे कच्चे तेल, LPG, पेट्रोल डीजल में कमी आनी है। जिस तरीके से केंद्र को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए थी वे नहीं की गई। अब केवल खानापूर्ति करने की कोशिश होगी। आने वाले समय में हो सकता है की डीजल और पेट्रोल के रेट भी बढ़ सकते हैं।
#हमारा तेल मुख्य रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आता है - विक्रमादित्य सिंह

