प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का किया भूमि पूजन
सिलचर, असम, 14 मार्च - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन किया। यह पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड चार-लेन वाला हाई-स्पीड कॉरिडोर है।
लगभग 22,860 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाला यह 166 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर, मेघालय और असम के बीच कनेक्टिविटी में काफी सुधार लाएगा। इस परियोजना से गुवाहाटी और सिलचर के बीच की दूरी कम हो जाएगी और यात्रा का समय 8.5 घंटे से घटकर लगभग 5 घंटे रह जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में आर्थिक विकास और सीमा-पार व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

