प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया रोड शो
साणंद, 28 फरवरी - गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सेमीकंडक्टर प्लांट के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोडशो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े और प्रधानमंत्री का स्वागत किया। यह भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत मंजूर पहला प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत 22,500 करोड़ रुपये से अधिक है। वह इस मौके पर मौजूद लोगों को भी संबोधित करेंगे।
#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
# रोड शो

