राहुल गांधी की पंजाब के कांग्रेस नेताओं को सीधी चेतावनी

बरनाला, 28 फरवरी (गुरप्रीत सिंह लाडी) - बरनाला महा रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पंजाब के कांग्रेस नेताओं को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि काम टीमवर्क से होता है। एक खिलाड़ी से गेम नहीं जीता जा सकता। हमारे साथ पूरी टीम बैठी है। इसलिए मैं और खड़गे जी साफ-साफ कहना चाहते हैं कि आपको टीम प्लेयर बनना चाहिए। अगर आप टीम प्लेयर नहीं बने तो आपको रिजर्व में रख दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आप कितने भी बड़े क्यों न हों, पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। आपको टीम प्लेयर बनना चाहिए, अगर आप नहीं बने तो मैं और खड़गे जी आपको ठीक कर देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां बैठे इन सभी सीनियर नेताओं से कहना चाहता हूं कि हमारी असली ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं और पंजाब में जो कुछ भी होगा, उनके सपोर्ट और सम्मान से होगा।

#राहुल गांधी
# पंजाब
# कांग्रेस