बिक्रम सिंह मजीठिया ने बठिंडा में एक रैली को किया संबोधित
चंडीगढ़ 28 फरवरी - शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने बठिंडा (रामपुरा फूल) में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान और DGP अपने दिल्ली के बॉस अरविंद केजरीवाल के इशारे पर पंजाब के युवाओं का नरसंहार कर रहे हैं, जिसे न तो अकाली दल, न पंजाब और न ही पंजाबी बर्दाश्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि गुरदासपुर में पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोप में एक बेगुनाह सिख युवक का फर्जी एनकाउंटर किया गया है और इससे गांव आदिया से लेकर विदेश में रहने वाले पंजाबियों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री ने पहले अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दो पुलिस कर्मियों की आपसी लड़ाई में मौत की जानकारी आ रही है और फिर एक बेगुनाह 19 साल के सिख युवक को पूछताछ के लिए उसके घर से हिरासत में लिया गया और जिस तरह कुछ दिन पहले मोहाली में 17 साल के युवक के एनकाउंटर की थ्योरी बनाई गई थी, उसी तरह की मिली-जुली कहानी इस मामले में भी बनाई और पेश की गई, जिसके कारण इस फर्जी पुलिस एनकाउंटर की हाई लेवल जांच की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री और DGP, SSP गुरदासपुर के खिलाफ 302 के तहत केस दर्ज किया जाना चाहिए।

