पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने AI इम्पैक्ट समिट पर दिया बयान
चंडीगढ़, 19 फरवरी - पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने AI इम्पैक्ट समिट पर कहा, "समिट कराने से क्या होता है? यदि आप समिट करवाते हैं और समझ रहे हैं कि डिजिटल वर्ल्ड में आपने अपनी जगह बना ली है तो ऐसा नहीं है... उससे फायदा क्या हुआ? कितने लोग आए? हिंदुस्तान के कितने लोगों ने उसमें प्रतिभागिता की? मुझे लगता है कि सभी लोगों को इसमें विदेश से ही बुला लिया गया... जमीनी स्तर पर मुझे इसका फायदा दिखाई नहीं देता है।
AI इम्पैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के चीन में बने रोबोट डॉग के डिस्प्ले पर हुए विवाद पर उन्होंने कहा, "ऐसा तो है ही। बहुत सी चीजें भारतीय बताई जाती हैं लेकिन होती नहीं हैं... सच्चाई देश जानता है कि देश के अंदर क्या हो रहा है। सदन में कहा जाता है कि हमारी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है लेकिन मैं देखता हूं कि किसान आत्महत्या कर रहा है, सोना महंगा हो रहा है, हर चीज की कीमत बढ़ती जा रही है... बहुत से आंकड़ों को गलत दिखाया जाता है और ऐसी कहानियां बनाई जाती हैं जिसे चलाकर वे अपनी राजनीति चला रहे हैं।

