दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस की कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार
एस.ए.एस. नगर, 19 फरवरी (कपिल वधवा)- दो अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।
फेज़-11 में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास 14-15 फरवरी की रात को हुए चाकू से हमले के मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मोटरसाइकिल रेसिंग को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने गुरसेवक सिंह की छाती पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
इसके अलावा, फेज़-7 स्थित एक्सिस बैंक के ATM से आंखों में मिर्च पाउडर डालकर कैश लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 2 लाख रुपये कैश, मोटरसाइकिल, चाकू और अन्य सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी चल रही है।
फाइनल वीओ- ग्रामीण की शिकायत के आधार पर और कोर्ट के आदेश अनुसार यह कार्रवाई की गई है। पंचायती जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है।


.jpg)
