मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त की जारी 

चंडीगढ़, 10 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "...आज हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त जारी की है। योजना के तहत 9 लाख 22 हजार 452 लाभार्थी बहनों के खातों में 193 करोड़ रुपए की राशि पहुंचाई गई है। अब तक चार किस्तों में 634 करोड़ रुपए की राशि लाभार्थियों तक पहुंच गई है...आज ही वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, दिव्यांग व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी जारी की गई है। इसके तहत 34 लाख 14 हजार लाभार्थियों को 1 हजार 98 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है...आज मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत 36,000 लाभार्थियों के खातों में 101 करोड़ रुपए की सब्सिडी की राशि जारी की गई है। आज विभिन्न 18 जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 56 लाख 34 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,431 करोड़ रुपए की राशि डाली गई है। 

#मुख्यमंत्री नायब सैनी