कांग्रेस हर विधानसभा में कमजोर है - मुख्यमंत्री नायब सैनी

करनाल, 7 जुलाई - आगामी विधानसभा चुनाव पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस हर विधानसभा में कमजोर है। कांग्रेस के पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। विधानसभा चुनाव में मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस कोई सीट निकाल पाएगी क्योंकि भाजपा 90 की 90 विधानसभा सीटों पर बहुत मज़बूत है। पीएम मोदी ने तीसरी बार शपथ ली है और हरियाणा के लोग पीएम मोदी को और मजबूत करते हुए तीसरी बार बड़े आंकड़े के साथ सरकार बनाएंगे।