हाई कोर्ट ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की ज़मानत याचिका की खारिज
चंडीगढ़, 16 फरवरी (संदीप कुमार महना) - रिश्वत के मामले में CBI द्वारा गिरफ्तार किए गए DIG एचएस भुल्लर को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान उनकी ज़मानत याचिका खारिज कर दी है, जिसके बाद भुल्लर अभी जेल में ही रहेंगे।
हालांकि पूर्व DIG एचएस भुल्लर को आय से ज़्यादा संपत्ति के मामले में निचली अदालत ने ज़मानत दे दी थी, लेकिन भुल्लर अभी भी रिश्वत के मामले में चंडीगढ़ जेल में बंद हैं। भुल्लर ने इस मामले में ज़मानत मांगी थी, जिसे आज हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया।
#हाई कोर्ट
# DIG हरचरण सिंह भुल्लर

