केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने दिव्य कला मेले का किया उद्घाटन 

चंडीगढ़, 14 फरवरी - केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा, "चंडीगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए दिव्य कला मेले का शुभारंभ किया जा रहा है जो 21 तारीख चल चलने वाला है। इसमें 17 राज्यों से दिव्यांग भाई-बहन आए हैं... ये अलग-अलग सामान बनाते हैं लेकिन उसे बेचने का इन्हें कोई मंच नहीं मिल पाता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने दिव्य कला मेले का आयोजन किया है। अभी तक 28 मेले लग चुके हैं, यह 29वां मेला चंडीगढ़ में लगाया जा रहा है। इनका उद्देश्य यही है कि दिव्यांग भाई-बहनों को सुविधा हो। 

#केंद्रीय मंत्री
# डॉ. वीरेंद्र कुमार
# दिव्य कला मेला