मुझे विश्वास है इस चुनाव में महाराष्ट्र की जनता हमारे साथ रहेगी - केंद्रीय मंत्री मुर्लीधर मोहोल

पुणे, 7 फरवरी - केंद्रीय मंत्री मुर्लीधर मोहोल ने कहा कि पश्चिमी महाराष्ट्र के सभी जिलों में अभी जिला परिषद पंचायत के चुनाव चल रहे हैं, आज वोटिंग है। महाराष्ट्र की जनता ने जिस तरह नगर पालिका चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया है, मुझे विश्वास है कि इस चुनाव में भी महाराष्ट्र की जनता हमारे साथ रहेगी और इस चुनाव में भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश देख रहा है कि राहुल गांधी किस तरह की बचकानी हरकतें कर रहे हैं। देश की जनता जानती है कि किसे गंभीरता से लेना है और किसे नहीं, हर चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब मिल रहा है। 

#मुझे विश्वास है इस चुनाव में महाराष्ट्र की जनता हमारे साथ रहेगी - केंद्रीय मंत्री मुर्लीधर मोहोल