आम लोगों को न्याय देने वाला है ये बजट - केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

दिल्ली, 1 फरवरी - केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा कि आम लोगों को न्याय देने वाला ये बजट है। MSME को बहुत बढ़ावा देने का काम किया है इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलने वाला है या कृषि क्षेत्र को काफी मदद देने वाला बजट है। 1,91,000 करोड़ का मेरे मंत्रालय का बजट है और 1,31,000 करोड़ का जनजातीय का बजट है। इस बजट से दलित और आदिवासी को बहुत बड़ी राहत मिली है। ये बहुत ही अच्छा बजट है और इस बजट से देश ऊंचाई तक पहुंचेगा।

#आम लोगों को न्याय देने वाला है ये बजट - केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले