पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा 

जिम्बाब्वे, 1 फरवरी- भारत ने अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम ने पाकिस्तान को 58 रन से हराया। जिम्बाब्वे के बुलावायो में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 252 रन बनाए. वेदांत त्रिवेदी ने 68 रन बनाए।  

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.3 ओवर में 253 रन का लक्ष्य हासिल करना था, लेकिन टीम 46.2 ओवर में 194 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने 66 रन बनाए, जबकि भारत के लिए कप्तान आयुष महात्रे और खिलान पटेल ने 3-3 विकेट लिए। वेदांत त्रिवेदी के 68 रन ने टीम को 200 रन तक पहुंचाया। वैभव सूर्यवंशी 22 गेंदों में 30 रन ही बना सके. कप्तान आयुष महात्रे अपना खाता भी नहीं खोल सके। अंत में कनिष्क चौहान और खिलान पटेल ने 50 रनों की साझेदारी कर स्कोर को 250 के पार पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभान ने 3 और मोहम्मद सैयाम ने 2 विकेट लिए।

#पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा