कांगो की खदान में बड़ा हादसा, 200 से ज्यादा लोगों की मौ#त 


किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में स्थित एक खदान में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। देश के हिंसा ग्रस्त प्रांत रुबाया में विद्रोहियों के द्वारा नियुक्त गवर्नर के प्रवक्ता लुबुम्बा कंबेरे मुइसा ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को ये जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि हादसा बुधवार को एक कोल्टन खदान में हुआ था, जिसमें 200 से ज्यादा लोग शिकार हुए हैं। शुक्रवार शाम तक मरने वालों की सही संख्या के बारे में स्थिति साफ नहीं थी। रुबाया प्रांत दुनिया के लगभग 15% कोल्टन का उत्पादन करता है। यह इलाका साल 2024 से विद्रोही समूह के नियंत्रण में है।
कोल्टन से टैंटलम बनाया जाता है जो गर्मी प्रतिरोधी धातु है। मोबाइल फोन, कम्प्यूटर, एयरोस्पेस कंपोनेंट और गैस टर्बाइन निर्माण में इसकी बहुत ज्यादा मांग है। इन खदानों में स्थानीय लोग हर दिन कुछ डॉलर के लिए हाथ से खुदाई करते है। मुइसा बनाया गया कि जब लोग खदान में काम कर रहे थे, उसी समय जमीन धंस गई। प्रभावित लोगों में खनिक, बच्चे और बाजार की महिलाएं भी थीं। कुछ लोगों को सही समय पर बचा लिया गया और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

#डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो