राहुल गांधी के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

दिल्ली, 11 फरवरी - लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने आज केंद्रीय बजट पर बोलने के लिए अवसर मांगा था, लोकसभा स्पीकर ने अवसर दिया। उन्होंने संसद की मर्यादा और आचरण का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा। संसद के नियमों का उल्लंघन किया। बोलकर चले गए वे भी नियमों और परंपराओं का उल्लंघन है। शिष्टाचार भी नहीं कहता। आरोप भी ऐसे लगाए जिसका प्रमाणीकरण करने को कहने पर उन्होंने जबान से कहा कि मैं प्रमाणित करता हूं। अगर कोई दस्तावेज पास हो तो प्रमाणित करना चाहिए।
 

#राहुल गांधी के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल