आम जन का जीवन बदलने का काम हमारी सरकार ने किया है: नायब सैनी

चंडीगढ़, 20 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र पर कहा, "आज विधानसभा के बजट सत्र का प्रारंभ हुआ है। हमारे राज्यपाल ने आज सदन को संबोधित किया है... सरकार की बहुत सारी उपलब्धियां हैं। आम जन का जीवन बदलने का काम हमारी सरकार ने किया है। चाहें गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने की बात हो, उसे मकान बनाकर देने की बात हो, चाहें युवाओं को रोजगार देने की बात हो, किसान की फसल का पूर्ण मूल्य देने की बात हो, आयुष्मान योजना के माध्यम से व्यक्ति को सुरक्षा कवच देने का काम हो या चाहें विकास की बात हो। 

#आम जन
# नायब सैनी