ईरान ने शुरू किए अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमले, कतर से लेकर अबू धाबी पर पर बरसाईं मिसाइले
नई दिल्ली, 28 फरवरी - तनाव के बीच आखिरकार अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर बम बरसाना शुरू कर दिया है। ईरान की राजधानी तेहरान में खामेनेई के कार्यालयों के पास एक हमला हुआ है। इस्राइल ने एक साथ ईरान की कई जगहों पर हमला किया है। ईरान ने पलटवार करते हुए कई खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
#ईरान
# अमेरिकी सैन्य अड्डों
# कतर
# अबू धाबी

