इस्राइल-अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई शहरों को बनाया निशाना
इस्राइल और अमेरिका ने ईरान पर साझा हमला बोला है। पहले इस्राइल के रक्षा मंत्री और फिर अलग-अलग रक्षा मामलों के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। सामने आया है कि हमले की शुरुआत इस्राइल की तरफ से की गई, जिसने ईरान के कई सैन्य और खुफिया एजेंसी के ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद अमेरिकी वायुसेना की तरफ से भी हमले की बात सामने आई है।
हमले की पहली जानकारी सुबह करीब 11.30 बजे आई। इसके बाद इस्राइल के रक्षा बल के एक्स हैंडल पर सुबह करीब 11.45 पर पोस्ट किया गया, जिसमें कहा गया कि पूरे इस्राइल में साइरन्स बजाए गए हैं और लोगों के मोबाइलों पर संदेश भेजे गए हैं, जिनमें उन्हें सुरक्षित ठिकानों के करीब रहने के लिए कहा गया है।
#इस्राइल-अमेरिका

