कांग्रेस अब विचारधारा के नाम पर केवल विरोध की टूलकिट बनकर रह गई है: PM मोदी 

दिल्ली, 27 फरवरी - राइजिंग भारत समिट में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत गुलामी की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाया और हम इसका नुकसान आज तक उठा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण हम ट्रेड डील्स को लेकर चल रही चर्चा में देख रहे हैं। कुछ लोग चौंक गए हैं, सोच रहे हैं, "यह कैसे हो गया? विकसित देश भारत के साथ ट्रेड डील्स करने के लिए इतने उत्सुक क्यों हैं?" इसका जवाब है निराशा और हताशा से बाहर निकल रहा आत्मविश्वासी भारत। अगर देश आज अभी भी 2014 से पहले वाली निराशा में होता, फ्रेजाइल फाइव में गिना जाता, और पॉलिसी पैरालिसिस में घिरा होता, तो हमारे साथ ट्रेड डील्स कौन करता?  

AI समिट का आयोजन पूरे भारत के लिए गौरव का पल था लेकिन दुर्भाग्य से देश की सबसे पुरानी पार्टी ने देश के इस उत्सव को मैला करने का प्रयास किया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस ने सिर्फ कपड़े नहीं उतारे बल्कि इसने कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को भी एक्सपोज़ कर दिया है। कांग्रेस अब विचारधारा के नाम पर केवल विरोध की टूलकिट बनकर रह गई है। ये अंधविरोध की मानसिकता इतनी बढ़ गई है कि ये देश को हर मंच पर नीचा दिखाने से नहीं चुकते। 

#कांग्रेस
# PM मोदी