कांग्रेस डरने वाली नहीं है: मल्लिकार्जुन खड़गे
बेंगलुरु, कर्नाटक, 24 फरवरी - कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली पुलिस द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को भारत AI प्रभाव शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर गिरफ्तार किए जाने पर कहा, "मैं इस गिरफ्तारी को खारिज करता हूं। आज युवा नौकरी के लिए परेशान हो रहे हैं। देश का माहौल इतना खराब है जिस कारण प्रधानमंत्री पर लोगों का बहुत रोष है। ये लोग कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं और कांग्रेस को डराने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस डरने वाली नहीं है। हम लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सभी त्याग करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, "इन लोगों(भाजपा) ने कॉमन वेल्थ के समय में जिन स्थानों पर इवेंट चल रहे थे, वहां गड़बड़ करने की कोशिश की थी। क्या उस समय इन्हें देश की छवि का खयाल नहीं था? यूथ कांग्रेस के लोगों(प्रदर्शनकारियों) को छोड़ देना चाहिए।

