छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पेश किया जाएगा 2026-27 का बजट

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार का तीसरा बजट सदन में रखेंगे। इससे पहले वे बंगले में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा महिलाओं के लिए बजट खास रहेगा। ओपी चौधरी विधानसभा पहुंच गए हैं। वे 12.30 बजे बजट पेश करेंगे।

इस बार बजट में जल बोर्ड गठन, ‘जी राम जी’ (Guarantee For Rozgar and Ajeevika Mission - Gramin) योजना के तहत ग्राम पंचायतों के विकास, स्टार्टअप और MSME को बढ़ावा देने के साथ राजधानी को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने जैसे बड़े ऐलान संभव माने जा रहे हैं।

यह बजट ऐसे समय आ रहा है जब प्रदेश में गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और औद्योगिक विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं साफ दिखाई दे रही हैं। गरीब कल्याण से लेकर युवा शक्ति, किसानों, महिलाओं और बच्चों तक हर वर्ग को इस बजट से उम्मीदें हैं।

दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सबसे पहले दीनदयाल सिंह पोर्ते, अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान 5 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की गई।

#छत्तीसगढ़ विधानसभा