दरभंगा पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा उम्मीदवार का होगा चयन
दरभंगा, 24 फरवरी - बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता स्वर्गीय राधा देवी सरावगी के द्वादशा श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन मंगलवार को दरभंगा पहुंचे। दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संजय सरावगी के आवास पर आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा होगी और नामों की घोषणा किए जाने की संभावना है।
बता दें कि संजय सरावगी की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित कई मंत्री एवं वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

