प्रजातंत्र में जनता के मुद्दों को उठाना अपराध नहीं हो सकता है: रणदीप सिंह सुरजेवाला
दिल्ली, 24 फरवरी - कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिल्ली पुलिस द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को भारत AI प्रभाव शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर गिरफ्तार किए जाने पर कहा, "सरकार का विरोध करना जुल्म है तो कांग्रेस का हर व्यक्ति यह जुल्म बार-बार करेगा। अगर देश में विरोध करना और विरोध के नए-नए तरीके अपनाना जुल्म है तो हम इसे स्वीकारते हैं और हम इसे बार-बार करेंगे। अपराध का कोई प्रश्न ही नहीं है। विरोध दर्ज कराना अपराध नहीं हो सकता है। प्रजातंत्र में जनता के मुद्दों को उठाना अपराध नहीं हो सकता है। अगर सरकार देश के हितों को गिरवी रख दे तो यह अपराध नहीं हो सकता है। जब देश में कॉमन वेल्थ गेम्स चल रहे थे तब उस वैन्यू के बाहर सरकार के खिलाफ नारे कौन लगा रहा था? वे भाजपा के लोग थे मगर उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें अपराधी नहीं कहा था। हम भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और यूथ कांग्रेस के साथियों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।

