दिल्ली: सीलमपुर इलाके में एक इमारत में लगी आग
दिल्ली: सीलमपुर इलाके में एक इमारत में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का काम जारी है।दिल्ली: अग्निशमन अधिकारी रवींद्र सिंह ने कहा, "आग पर लगभग काबू पा लिया गया। 11-12 फायर टेंडर आग बुझाने में लगी हैं। एक दीवार ढह गई है। कई जगह दीवार में दरारें हैं जिसके चलते सावधानी बरती जा रही है।":पूर्वी दिल्ली के ओल्ड सीलमपुर इलाके में रविवार को स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुए जोरदार धमाके ने चार मंजिला इमारत को आग की लपटों में घेर लिया.
घटना कृष्ण नगर थाना क्षेत्र में हुई, जहां कपड़ों की दुकान और गोदाम में रखा करोड़ों रुपये का माल जलकर खाक हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान के पीछे एक स्कूटी चार्जिंग पर लगाई गई थी. उसी में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई.देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान और इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. ग्राउंड फ्लोर पर कई होजरी और कपड़ों की दुकानें थीं, जबकि पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर भी कपड़े का भारी स्टॉक रखा हुआ था. संडे होने के कारण दुकानें बंद थीं, जिससे अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया.
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ी मौके पर पहुंची, हालांकि आग की गंभीरता देखते हुए 18 से 30 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया.

