दिल्ली विधानसभा और 'आप' नेता दिलीप पांडे को आया धमकी भरा ई-मेल

नई दिल्ली, 23 फरवरी - दिल्ली विधानसभा भवन और लाल किले को उड़ाने की धमकी मिली है। आज एक ग्रुप ने धमकी भरा ई-मेल भेजा. सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट हो गईं और विधान सभा भवन की तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तलाश में जुटा हुआ है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

लाल किले की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इससे पहले दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 

जानकारी के मुताबिक ये धमकी खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से दी गई है। ईमेल सुबह 8 बजे के आसपास आया और पुलिस जांच कर रही है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी नेता दिलीप पांडे को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। आप नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर  जानकारी दी। 

#दिल्ली विधानसभा और 'आप' नेता दिलीप पांडे को आया धमकी भरा ई-मेल