PM मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात 

नई दिल्ली, 27 फरवरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर 16,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे। इसके बाद वे गुजरात के साणंद में वे 22,500 करोड़ की लागत वाली देश की पहली बड़ी सेमीकंडक्टर असेंबली फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे, जो भारत को तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे देश की महिलाओं के स्वास्थ्य, युवाओं के रोजगार और भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे राजस्थान के अजमेर पहुंचेंगे। यहां वे 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये प्रोजेक्ट्स मुख्य रूप से शहरी विकास, स्वच्छ पेयजल, सड़क नेटवर्क, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

#PM मोदी
# राजस्थान
# गुजरात