कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपनी पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे

महाराष्ट्र, 27 फरवरी - कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपनी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी के साथ मुंबई पहुंचे।

वे 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। यह PM कार्नी का भारत का पहला आधिकारिक दौरा है।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज 4 दिन के दौरे पर भारत पर पहुंच गए हैं। इस दौरे का मकसद भारत और कनाडा के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और रक्षा जैसे क्षेत्रों में नए साझेदारी को मजबूत करने पर फोकस करना है।

प्रधानमंत्री के तौर पर मार्क कार्नी का यह पहला भारत दौरा है। कनाडा में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कार्नी मुंबई में बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे। इस दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लीन एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग में निवेश पर चर्चा होगी।

#कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपनी पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे