T20 वर्ल्ड कप - इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हराया

कोलंबो, 27 फरवरी - टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 49वें मुकाबले में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड की टीम से हुआ। इस सुपर 8 मैच को जीतकर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती थी, लेकिन इंग्लैंड ने उन्हें 4 विकेट से हरा दिया। वहीं इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस न्यूजीलैंड की टीम ने जीता और वे पहले बल्लेबाजी करने उतरे। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 159 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 161 रन बनाए और इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

#T20 वर्ल्ड कप
# इंग्लैंड
# न्यूज़ीलैंड