IND vs ZIM : भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रन का लक्ष्य, अभिषेक और हार्दिक के अर्धशतक
चेन्नई, 26 फरवरी - आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में भारत का सामना जिम्बाब्वे के साथ चेन्नई में हो रहा है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए और जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 का टारगेट दिया। ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।
अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने जिम्बाब्वे को 257 रनों का लक्ष्य दिया है। करो या मरो मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने इस तरह वैश्विक टूर्नामेंट में अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इस टूर्नामेंट में इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 218 रन था।

