IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए

चेन्नई, 26 फरवरी - भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए हैं। अब टीम इंडिया का सामना 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा। गुरुवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा (55) और हार्दिक पांड्या (50*) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर सिर्फ 184 रन ही बना सकी। उनके लिए ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली।
 

#IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया
# सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए