नकोदर बस स्टैंड में लुटेरों ने चलाई गोलि/यां, मोटरसाइकिल छीनकर फरार
नकोदर, (जालंधर) 26 फरवरी- नकोदर बस स्टैंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां लुटेरों ने फायरिंग की और मोटरसाइकिल छीनकर भाग गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटना के समय बस स्टैंड पर 100 से ज़्यादा यात्री मौजूद थे। लेकिन लुटेरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने किसी की परवाह नहीं की।
इस घटना से शहर में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#नकोदर
# बस स्टैंड
# मोटरसाइकिल

