राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति के पोस्टर बॉय बन गए हैं - पीयूष गोयल

दिल्ली, 25 फरवरी - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वे (राहुल गांधी) राष्ट्रहित के साथ समझौता करते हैं। राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति के पोस्टर बॉय बन गए हैं। वे 247 बार अंतर्राष्ट्रीय यात्रा कर चुके हैं। वे बाहर जाकर भारतवासियों के साथ समझौता करते हैं। उनका संबंध देशविरोधी ताकतों के साथ है। राहुल गांधी ने ओछी राजनीति देश और दुनिया के सामने दिखाई है। वे भारत विरोधी फोर्स की कठपुतली हैं। वे देश के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वे देशवासियों के भविष्य को दाव पर लगा रहे हैं। 

#राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति के पोस्टर बॉय बन गए हैं - पीयूष गोयल