दूसरे देश का बना रोबोट दिखाएंगे तो नाराज़गी स्वाभाविक है - अखिलेश यादव

कानपुर, 25 फरवरी - समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के चलते गिरफ्तार किए जाने पर कहा कि पहली बात तो यह है कि जिस तरह से सुरक्षा विफलता हमेशा भाजपा सरकार में हुई है और AI समिट जैसा कार्यक्रम, पहले दिन से ही इसमें सवाल खड़े हुए। रोबोट कहां का आया और AI की जो तैयारी होनी चाहिए थी वह शायद नहीं थी। जो प्रदर्शन हुआ। यह पूरी तरह से भाजपा की सुरक्षा विफलता है कि दिल्ली जैसी जगह जहां दुनिया भर से इतने लोग आए हों वहां ऐसी व्यवस्था हो। AI के बारे में आपने कोई इकोसिस्टम, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं किया। उस कार्यक्रम में सब नकली चीज़ें दिखा रहे थे, दूसरे देश का बना रोबोट दिखाएंगे तो नाराज़गी स्वाभाविक है।

#दूसरे देश का बना रोबोट दिखाएंगे तो नाराज़गी स्वाभाविक है - अखिलेश यादव