लोगों को प्रलोभन देकर हमारे खिलाफ खड़े करने का प्रयास किया जा रहा -
वाराणसी (उत्तर प्रदेश), 23 फरवरी - स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि शाहजहांपुर से आज मेरे पास एक परिवार आया जिन्होंने बताया कि आशुतोष महाराज नामक व्यक्ति ने उन्हें कहा कि अपनी नाबालिग बच्चियों का नाम लेकर अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगा दीजिए। जब उन्होंने मना कर दिया तब धमकी दी गई। इस तरह लोगों को प्रलोभन देकर या धमकाकर हमारे खिलाफ खड़े करने का प्रयास किया जा रहा है।
#लोगों को प्रलोभन देकर हमारे खिलाफ खड़े करने का प्रयास किया जा रहा -

