विवाह के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मारी 


बक्सर, 25 फरवरी बिहार के बक्सर जिले में एक विवाह समारोह के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।  उसने बताया कि यह घटना मंगलवार रात जिले के चौसा थानाक्षेत्र में हुई, जब 18 वर्षीय आरती कुमारी अपने होने वाले पति के साथ विवाह मंच पर खड़ी थी। 
     चौसा के अतिरिक्त थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने संवाददाताओं से कहा, प्रथम ²ष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। आरती को उस समय पेट में गोली मारी गई जब वह दूल्हे के बगल में मंच पर खड़ी थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल दुल्हन को बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचाया तथा वहां के चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाने का सुझाव दिया।   

  अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 
     पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने हमलावर की पहचान अपने पड़ोसी दीनबंधु के रूप में की है।  पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी एकतरफा प्रेम करता था और उसने इस विवाह का विरोध किया था।      स्थानीय लोगों के अनुसार, दूल्हा, उसके परिजन और मित्र उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमानपुर गांव से आए थे।      पुलिस ने बताया कि गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

#दुल्हन