गुरदासपुर के अदियान पुलिस चेक पोस्ट पर हमला करने वाला  पुलिस ने किया ढेर 


गुरदासपुर, 25 फरवरी (अशोक कुमार/गुरप्रताप सिंह)- गुरदासपुर के अदियान पुलिस चेक पोस्ट पर होम गार्ड जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के ASI गुरनाम सिंह की हत्या करने वाले आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। दो युवक रंजीत सिंह और इंदरजीत सिंह अदियान गांव के रहने वाले हैं और दूसरा युवक दिलावर सिंह अलीनंगल गांव का रहने वाला है। पुलिस ने दिलावर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आज सुबह रंजीत सिंह पुराना शाला में हुए एनकाउंटर में मारा गया।

#गुरदासपुर