Kerala Story 2 Release: केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने रिलीज पर लगी रोक हटाई
तिरुवनंतपुरम, 27 फरवरी - केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने ‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म पर लगी 15 दिन की रोक हटा ली है। अब मेकर्स इस फिल्म को रिलीज कर सकते हैं।
शुक्रवार को केरल हाईकोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को राहत दी है। कुछ दिन पहले केरल हाईकोर्ट की सिंगल जज की बेंच ने फिल्म पर 15 दिन की रोक लगाई थी, यह आदेश जिस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने दिया था। लेकिन गुरुवार को डिवीजन बेंच ने फिल्म पर लगी रोक को हटा दिया है। यह आदेश केरल हाईकोर्ट के जस्टिस एसए धर्माधिकारी और पीवी बालकृष्णन की डिवीजन बेंच ने जारी किया है। अब ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर सकते हैं।
विवादों में घिरी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने 15 दिन की रोक लगा दी थी। लेकिन बाद में केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल जज का आदेश पलट दिया। सेंसर बोर्ड को दोबारा फिल्म देखने का निर्देश दिया। लेकिन इस स्थिति में भी फिल्म की रिलीज पर संशय बना रहा। इसी बीच खबर सामने आई है कि ‘द केरल स्टोरी 2’ के टिकट के पैसे रिफंड किए जा रहे हैं। ऐसे में याचिकाकर्ता ने अवमानना याचिका दायर करने से इंकार किया है। अब डिवीजन बेंच ने फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' पर लगी रोक भी हटा दी है। फिल्म को अब रिलीज किया जा सकता है। बता दें कि फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को आज यानी 27 फरवरी को रिलीज होना था। लेकिन कोर्ट केस की वजह से यह अपने तय समय पर रिलीज नहीं हो सकी।

