ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी इलाके में एक घर में लगी आग 

उत्तर प्रदेश, 27 फरवरी - ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी इलाके में एक घर में आग लग गई। फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सीएफओ, अग्निशमन विभाग प्रदीप कुमार ने बताया, "12:20 बजे हमें शाहबेरी इलाके में एक घर में आग लगने की सूचना मिली। फर्नीचर में आग लगी हुई थी। घर की छत पर एक व्यक्ति फंसा हुआ था जिसे हमने रेस्क्यू किया। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
 

#ग्रेटर नोएडा
# शाहबेरी
# घर
# आग