सीएम योगी ने केडीएसजी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा (यूपी), 5 मार्च - यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केडीएसजी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा,"मैं आपको इस केडीएसजी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से बधाई देता हूं अपनी शुभकामनाएं देता हूं और आपके ग्रुप से मैं इस बारे में आग्रह करूंगा कि उत्तर प्रदेश देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है आज पीएम मोदी ने हेल्थ केयर के क्षेत्र में बहुत कुछ किया है हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है और हमारा भी यही प्रयास होना चाहिए आपका ये ग्रुप इस दिशा में एक नया प्रयास प्रारंभ किया है। खेल के बाद हम हेल्थ केयर में भी हम लोग अपनी सेवाएं देंगे। 2014 तक भारत में केवल 6 एम्स बड़ी मुश्किल से काम कर रहे थे और आज पीएम मोदी द्वारा जो पहल लिए गए हैं उसके परिणाम है कि वर्ल्ड क्लास हेल्थ सुविधा के लिए देश के अंदर 23 एम्स कार्य कर रहे हैं और अपनी बेहतरीन स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं।

