Lucknow में Khamenei की मौत के बाद इमामबाड़े और बाजार बंद, तीन दिन का मातम घोषित 

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 2 मार्च - अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में कल लखनऊ में शिया समुदाय के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया था। खामेनेई के निधन की पुष्टि होते ही चौक, बड़े और छोटे इमामबाड़े सहित कई इलाकों में लोग एकत्र हुए और मार्च निकालकर विरोध जताया था। आज पुराने लखनऊ में मातम का माहौल है। छोटे-बड़े इमामबाड़े बंद कर दिए गए हैं और कई बाजार भी बंद हैं। शिया समुदाय ने तीन दिन के मातम की घोषणा की है। इमामबाड़ों के बाहर खामेनेई के पोस्टर लगाकर शोक व्यक्त किया जा रहा है। हालांकि कल के प्रदर्शनों के बाद आज इलाके में शांति बनी हुई है। 

#Lucknow
# Khamenei
# इमामबाड़े
# बाजार