हनुमान जयंती पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन
फरीदाबाद 02 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के फरीदाबाद में सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्किट नंबर-1 में हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया तथा हनुमान जी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी बृजेश चावला सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लेकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर'जय बजरंग बलीÓऔर'जय वीर हनुमानÓके जयकारों से गुंजायमान रहा।
मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आना शुरू हो गया था और दिन चढऩे के साथ ही भक्तों की संख्या में लगातार वृद्धि होती गई।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और हनुमान जी का संबंध भक्ति और समर्पण का अछ्वुत उदाहरण है। हनुमान जी ने सदैव प्रभु श्रीराम की सच्चे मन से सेवा की, जो आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है।
डॉ. भाटिया ने कहा कि जो भी भक्त सच्चे हृदय से हनुमान जी की पूजा करता है, उनके सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।

