हमारे देश का चुनाव आयोग न तो निष्पक्ष है न स्वतंत्र है: अवधेश प्रसाद

नई दिल्ली, 3 अप्रैल - समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने मालदा मामला NIA को सौंपने पर कहा, "मालदा हिंसा दुखद है और निंदनीय है लेकिन ये सब जो हो रहा है वो हमारी सरकार की धूमिल नीति है और लोकतंत्र को खत्म करने की नीति है। बाबा साहब अंबेडकर ने देश के करोड़ो दलितों, किशोर लोगों को, अल्पसंख्यकों को और देश के सभी देशवासियों को वोट देने का अधिकार दिया। ये अधिकार कीमती अधिकार है लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि इस अधिकार को भाजपा सरकार समाप्त करना चाहती है। देश में आज लोकतंत्र कितना सफल है उसका अंदाजा लगाया जा सकता है और इस देश में चुनाव आयोग कितना निष्पक्ष है कितना स्वतंत्र है लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे देश का चुनाव आयोग न तो निष्पक्ष है न स्वतंत्र है ये सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर ये जो चल रहा है वो लोकतंत्र के विपरीत है इसको लेकर ममता बनर्जी और अखिलेश  यादव उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। लेकिन चुनाव आयोग में कोई सुधार नहीं हुआ जिसके कारण ये घटना हुई है इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार को जाती है। 

 
#देश
# चुनाव आयोग
# अवधेश प्रसाद