पंजाब, चंडीगढ़ ट्राइसिटी में मौसम बदला बारिश, आंधी का अलर्ट



चंडीगढ़ 03 अप्रैल (वार्ता) केन्द्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़, पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला सहित 
पूरे ट्राइसिटी क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और शुक्रवार को मोहाली, पठानकोट और बङ्क्षठडा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गयी, जिससे गर्मी से राहत मिली। आसमान में बादल छाये हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं जिससे मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग ने ट्राइसिटी के लिए दोपहर बाद करीब 2:15 बजे तक हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि के आसार बने हुए हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग चंडीगढ़ ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पटियाला में रिकॉर्ड किया गया।    
 

#पंजाब
# चंडीगढ़ ट्राइसिटी
#मौसम. बारिश