नंबरदार यूनियन पंजाब ने अपनी मांगों को लेकर पूरे पंजाब में डिप्टी कमिश्नरों को ज्ञापन सौंपे
चंडीगढ़ :नंबरदार यूनियन ने आज पंजाब सरकार के नाम पर अपनी मांगों को लेकर पूरे पंजाब में डिप्टी कमिश्नर को मेमोरेंडम दिए। उन्होंने कहा कि जब सरकार बनी थी, तो हमसे वादा किया गया था। कि नंबरदारों का मानदेय दोगुना कर दिया जाएगा और पुश्तैनी नंबरदारशिप जारी रहेगी। लेकिन चार साल बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जिसे लेकर आज हमने विरोध प्रदर्शन किया है और डिप्टी कमिश्नर को मेमोरेंडम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो हम 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी का विरोध भी कर सकते हैं।
#नंबरदार
#यूनियन
#पंजाब

