लाडोवाल टोल प्लाजा पर आपको निकलने से पहले पांच रुपये अतिरिक्त देने होंगे


आम आदमी की जेब पर एक बार फिर असर पड़ा है। पंजाब का सबसे महंगा टोल लाडोवाल टोल प्लाजा फिर से महंगा हो गया है। आपको बता दें कि 1 अप्रैल से जहां केंद्र सरकार ने नियम बदले हैं, वहीं टोल रेट भी बदले गए हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ा है। अब लाडोवाल टोल प्लाजा पर आपको निकलने से पहले पांच रुपये अतिरिक्त देने होंगे। मैनेजर विपिन राय के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आदेशानुसार ये नियम बदले गए हैं। निकलने से पहले आपको पांच रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

ये नियम घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह की गाड़ियों पर लागू होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की तरफ से दी जाने वाली पास की सुविधा में 3000 में से 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जो एक साल के लिए वैलिड है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पास बनवाना चाहिए। कैशलेस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 22 गेटों पर स्कैनर लगाए गए हैं जिनके जरिए आप UPI का इस्तेमाल करके पेमेंट कर सकते हैं।

#लाडोवाल टोल प्लाजा