एच.एस. फुल्का भारतीय जनता पार्टी (BJP) में हुए शामिल

पंजाब के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एच.एस. फुल्का बुधवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। करीब 7 साल के लंबे अंतराल के बाद फुल्का सक्रिय राजनीति में वापसी कर रहे हैं, जिसे पंजाब में बीजेपी के लिए एक बड़े "बूस्ट" के तौर पर देखा जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के प्रतिष्ठित वकील फुल्का की पहचान 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने वाले योद्धा के रूप में है। उन्होंने दशकों तक पीड़ितों का पक्ष मजबूती से रखा, जिसके कारण सिख समुदाय और पंजाब में उनका गहरा सम्मान है।

#एच.एस. फुल्का
# भारतीय जनता पार्टी