विकसित भारत प्रधानमंत्री का सपना है - तरनजीत सिंह संधू
दिल्ली, 31 मार्च - दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि यहां आकर मुझे लोगों का प्यार मिला, साथ ही लोगों की शिकायतें सुनने को मिलीं। हम सभी का फर्ज़ है कि राजधानी दिल्ली को आगे लेकर जाएं। विकसित भारत प्रधानमंत्री का सपना है और उसमें दिल्ली का बहुत बड़ा योगदान होने जा रहा है। उस योगदान को पूरा करने के लिए हमें लोगों से मिलना है और उनकी समस्याओं को जानना है। मैं उन समस्याओं को हल करने का पूरा प्रयास करूंगा।
#विकसित भारत प्रधानमंत्री का सपना है - तरनजीत सिंह संधू

