दिल्ली में आज रात रहेगा 'ब्लैकआउट' 

नई दिल्ली, 28 मार्च- दिल्ली सरकार ने आज रात ब्लैकआउट का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार के एनवायरनमेंट डिपार्टमेंट ने एक नोटिस जारी कर लोगों से आज रात 8.30 से 9.30 बजे तक लाइट बंद रखने को कहा है। इस मौके पर सभी से अपील की गई है कि वे गैर-ज़रूरी लाइट बंद रखें। इस मौके पर भारत मंडपम और कई खास जगहों पर भी लाइट बंद रहेंगी।

#दिल्ली
# ब्लैकआउट